Connect us on YouTube Connect us on FACEBOOK Subscribe RSS      || जय श्री साईं ||
1 2 3 4

साईं छाया

बारीपदा के साईं भक्तों की बहुत अर्से/काल से हार्दिक अभिलाषा थी कि वे श्री शिरडी साईं के वचनों, जीवनी एवं मार्ग को लोगों तक पहुंचाने हेतु, उन्हीं की भाषा में, एक पत्रिका निकालें जिसके माध्यम से साईं तत्त्व अनेकों को एकात्मकता के सूत्र में जोड़ सके और साईं आनंद की छांव तले वे आश्रय पायें। यह शुभ कार्य एवं विचार ईश्वरीय आशीष और अनुकंपा से ही फलित होते हैं। आज, श्री गुरुजी के नेतृत्व में विश्व साईं आंदोलन २१७ साईं मंदिरों के निर्माण, अनेकों वेबसाइट के संचालन, अनेकों पत्रिकाओं के माध्यम से साईं तत्त्व का जन मानस में प्रचार, अनेकों सामाजिक कार्य -जो नर सेवा को यथार्थ में नारायण सेवा में परिणित करती हैं – आदि के साथ , नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है जिससे कि विश्व में, देश विदेश में, जनमानस तक साईं के मानवता का संदेश, प्रेम, शुद्ध आचरण, सबुरी और श्रद्धा के तत्त्व से जीवन में आनंद हो। इन संदेशों के ज़रिये श्री शिरडी साईं की भव्य दिव्यता एवं जीवनी जन मानस तक पहुंच, उन्हें श्री साईं के आश्रय स्थल का मार्ग बता, जनमानस के जीवन को धन्य कर रहा है। आज श्रद्धा और सबुरी के उद्‌घोष सकल ब्रह्माण्ड में सुनाई देता है जो कल्पतरु श्री शिरडी साईं द्वारा कहे हुए वचन ”मैं अपने भक्तों को सात समुद्र पार से भी खींच लूंगा” को सत्य प्रमाणित करता है।

ईश्वरीय कृपा अनुसार, ४ जुलाई, २००३ को, पूजनीय श्री गुरुजी – जो विश्व साईं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं – ने बारीपदा के साईं भक्तों की उड़िया भाषी पत्रिका प्रकाशित करने की चाह को साकार रूप दिया और इस पावन कार्य के लिए अपना आशीष दिया। फलतः, आज प्रत्येक वर्ष श्री शिरडी साईं पीठ ,बारीपदा , द्वारा वार्षिक पत्रिका ”साईं छाया” प्रकाशित की जाती है जो जनमानस को साईं का सामीप्य दिलाने हेतु प्रयासरत है।

यह हमारा सौभाग्य है कि श्री शिरडी साईं के अनुकंपा और श्री गुरुजी के आशीष से, सन्‌ २००३ में, विजयदशमी के मौके पर, श्री शिरडी साईं पीठ , बारीपदा , द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका ”साईं छाया” के प्रथम अंक का विमोचन हुआ । ज्ञातव्य रहे कि श्री शिरडी साईं पीठ, बारीपदा मंदिर का निर्माण कार्य भी अनेकों मुश्किलों के बावजूद, ३ और १/२ माह के काल में पूर्ण कर लिया गया। १४ अप्रैल २००१ को ,महाविष्णु संक्रांति के पावन अवसर पर, शुभ बेला में, श्री शिरडी साईं पीठ , बारीपदा मंदिर का उद्‌घाटन पूजनीय श्री गुरुजी ने अपने कर कमलों से किया एवं श्री शिरडी साईं की दिव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह कर, श्री शिरडी साईं को प्रतिष्ठित किया।

श्री शिरडी साईं के महासमाधि लेने के पश्चात्‌ भी, उनके तत्त्वों की महक सदैव इस ब्रह्माण्ड में फैल रही है जो कि उनके भक्तों में आनंद एवं अध्यात्मिक चेतना का संचार कर रही है और श्री साईं की हर क्षण उपस्थिति का एहसास दिलाती है। ”साईं छाया” पत्रिका भी इसी साईं तत्त्व का एक अंश है जो श्री साईं से प्रेरित हो, लोगों को कल्पतरु श्री शिरडी साईं तक आने का पथ दिखलाने के महत्‌ कार्य में संलग्न है।

इस महत्‌ कार्य में , कार्य संबंधी व इतर अवरोधों के बावजूद, हमारा यह निरंतर प्रयास रहा है कि ”साईं छाया” अपने पाठक वर्ग के लिए साईं से संबंधित जानकारी, आलेख, कविताएं, भजन, पाठकों द्वारा प्रेषित एवं रचित कृतियां, अध्यात्मिक दर्शन के पावन अमृत वाणी/शब्द/विचारों इत्यादि को प्रस्तुत करते रहें ताकि श्री शिरडी साईं लोगों के हृदय पटल पर सदैव के लिए प्रतिष्ठित हो, उनके अंर्तमन के संचालक बन, जीवन के हर क्षण को – भले ही वो सुख का हो या दुख का हो – अनुग्रहित करें।

हमें पूर्ण आशा है कि, आपके योगदान और आपकी सराहना से (जिसमें आपके द्वारा दिया गया सुधार संबंधी सुझाव भी प्रार्थनीय हैं) ”साईं छाया” निरंतर नये आयाम तामीर करेगी और ”साईं छाया” पत्रिका को श्री शिरडी साईं के प्रचार प्रसार का केंद्र बिंदु बनाने में सहायक होगी ताकि सभी मनुष्य श्री शिरडी साईं की छावं तले, इन करुणामई दिव्य सद्‌गुरु का आश्रय पा सकें।

आइए, हम सब श्री शिरडी साईं एवं श्री गुरुजी से मार्ग दर्शन करने हेतु प्रार्थना करें – तमसो मा ज्योतिर्गमय!

Site in Other Languages

English & Other International Languages

Odia Language

info@shirdisaipeeth.org

श्री शिर्डी साईंबाबा

श्री शिर्डी साईंबाबा श्री शिरडी साईं बाबा – एक फकीर, जो कि अहमदनगर जिले के शिरडी नामक एक छोटे से गांव में अवत्तीर्ण हुए ,शिरडी साईं बाबा के पैतृक

अधिक

श्री गुरूजी

श्री गुरूजी श्री चंद्रभानु सतपथीजी स्वयं को श्री शिरडी साईं का महज एक चाकर मानते हैं - वे शिरडी साईंबाबा के द्वारा सिखाए गये मानवता

अधिक

श्री शिर्डी साईं पीठ,बारीपदा

श्री शिर्डी साईं पीठ,बारीपदा १४ अप्रैल २००१ के दिन पूजनीय गुरुजी ने, बारीपदा (उड़ीसा) में , श्री शिरडी साईं पीठ मंदिर का उद्‌घाटन किया। इससे पहले,

अधिक

यह वेबसाइट Webchilly Infoways, India द्वारा निर्मित है                                 सर्वाधिकार श्री शिर्डी साईं पीठ,बारीपदा के पास सुरक्षित हैं