Connect us on YouTube Connect us on FACEBOOK Subscribe RSS      || जय श्री साईं ||
1 2 3 4

मुख्य पृष्ठ

श्री शिरडी साईं पीठ, बारीपदा की वेबसाइट में आपका स्वागत है।

श्री शिर्डि साईं पीठ

श्री शिरडी साई बाबा के जीवन, उनके संदेश, वचन एवं सिद्धांतों का देश विदेश के जन मानस में प्रचार व शिरडी साई बाबा के भक्तों का बाबा से संबंधित अपने अनुभवों को अनेकों तक पहुंचाने का माध्यम बन, सभी साई भक्तों को एक सूत्र में जोड़ना ही  , इस वेबसाइट का मुख्य उद्‌देश्य है।

हम श्री शिरडी साईं से प्रार्थना करते हैं कि वे अपने इस कार्य के लिए – श्री शिरडी साईं के जीवन एवं मार्ग दर्शन के प्रचार में – हमें माध्यम बनाएं। लोगों को शिरडी साईंनाथ का सामीप्य दिलाना ही हमारे कार्य को साकार रूप देगा।

पूजनीय गुरुजी श्री चंद्रभानु सतपथीजी, जिनमें हम श्री शिरडी साईं का श्रेष्ठतम प्रखरित दिव्य स्वरूप एवं व्यक्तित्व देखते हैं, उनके दिव्य आशीष से कृपान्वित हो, हम इस महत्‌ परियोजना को साकार रूप देने  में सक्षम हुए हैं।

आप अपने मित्रों, निकटतम परिवार के सदस्यों को इस वेबसाइट के बारे में जानकारी दे कर, श्री शिरडी साईं की अनुकंपा का पात्र बन हमारे इस प्रयास में जुड़ सकते हैं। इस वेबसाइट के क्रियान्वयन एवं सुचारु व्यवस्था के लिए, श्री शिरडी साईं से संबंधित आप अपने लेख, कविता, अनुभव, कीर्तन, भजन, फोटोग्राफ इत्यादि हमें भेज सकते हैं जो इस वेबसाइट के पृष्ठ पर प्रदर्शित किए जाएंगे। इस वेबसाइट की कार्य व्यवस्था को आगे बढ़ाने हेतु आपके द्वारा किसी भी प्रारूप में दिया गया योगदान सराहनीय है। विद्यार्थी, उनके द्वारा श्री शिरडी साईं बाबा पर रचित कृतियां, लेख, कविता व चित्रकला इत्यादि हमें भेजें, जो कि इस वेबसाइट एवं हमारी सालाना पत्रिका ‘साईं छाया’ में प्रदर्शित किए जाएंगे।

संदेश

” बारीपदा में शिरडी साईं मंदिर के निर्माण के साथ …… ”

पूजनीय गुरुजी श्री चंद्रभानु सतपथीजी ,मुख्य संरक्षक, यहां क्लीक करें
” पूजनीय गुरुजी श्री चंद्रभानु सतपथीजी के पावन कर कमलों से  …… ”

श्री शांतनु सतपथी, सचिव, यहां क्लीक करें।

Site in Other Languages

English & Other International Languages

Odia Language

info@shirdisaipeeth.org

श्री शिर्डी साईंबाबा

श्री शिर्डी साईंबाबा श्री शिरडी साईं बाबा – एक फकीर, जो कि अहमदनगर जिले के शिरडी नामक एक छोटे से गांव में अवत्तीर्ण हुए ,शिरडी साईं बाबा के पैतृक

अधिक

श्री गुरूजी

श्री गुरूजी श्री चंद्रभानु सतपथीजी स्वयं को श्री शिरडी साईं का महज एक चाकर मानते हैं - वे शिरडी साईंबाबा के द्वारा सिखाए गये मानवता

अधिक

श्री शिर्डी साईं पीठ,बारीपदा

श्री शिर्डी साईं पीठ,बारीपदा १४ अप्रैल २००१ के दिन पूजनीय गुरुजी ने, बारीपदा (उड़ीसा) में , श्री शिरडी साईं पीठ मंदिर का उद्‌घाटन किया। इससे पहले,

अधिक

यह वेबसाइट Webchilly Infoways, India द्वारा निर्मित है                                 सर्वाधिकार श्री शिर्डी साईं पीठ,बारीपदा के पास सुरक्षित हैं