“दिव्य संगीत शिरोमणि” सम्मान से पूजनीय गुरूजी श्री चन्द्र भानु सतपथीजी विभूषित |
पूजनीय गुरूजी श्री चन्द्रभानु सतपथीजी को उनके उत्कृष्ट संगीत, गीत एवं रचना-धुन संयोजन के माध्यम से संगीत जगत को प्रभावित एवं श्रोताओं को श्रेष्ठ संगीत से वाकिफ कराने के महत योगदान की सराहना में “दिव्य संगीत शिरोमणि सम्मान” से विभूषित किया गया | “दिव्य संगीत शिरोमणि सम्मान ” पूजनीय गुरूजी को श्री शिर्डी साईं सोशियो कल्चुरल एबं स्पीरिचुअल ट्रस्ट द्वारा ४ नवम्बर २०११ को इडकोल प्रेक्षाग्रह, भुबनेश्वर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया है |
श्री गुरूजी द्वारा संगीत-गीत बद्ध रचनाओं के संकलन “टाइम्स म्यूजिक” समूह द्वारा निर्मित CD ” लिविंग विथ साईं”, ” तुभ्यं नमामि साईं नाथाय” , “आओ साईं”, और हाल ही में सा- रे- गा- मा (आर.पि. गोयनका समूह) द्वारा जारी संगीत एल्बम CD
“साईं नाथाय नमः नमः” देश- विदेश के संगीत जगत के श्रोताओं — विशेषतः भक्ति संगीत परखी श्रोताओं — में अपनी अनुपम दिलकश रूहानी गीत-संगीत से नए कीर्तिमान बनाते हुए, सर्वश्रेष्ठ संगीत की पहचान और मापदंड के रूप में स्थापित हैं; “लिविंग विथ साईं” संगीत CD ने अपनी रिकॉर्ड तोड़ बिक्री से टाइम्स म्यूजिक के लिए नए कीर्तिमान बनाये हैं | नवीनतम संगीतमय CD “श्री साईं नाथाय नमः नमः” के मंत्र लय में बद्ध अति मधुर, कर्णप्रिय विस्मृत करने वाले मधुर बोल – मंत्र को स्वर, संगीत एवं शब्द स्वयं श्री गुरूजी चन्द्रभानु सतपथीजी ने प्रदान किये हैं |
ज्ञातव्य रहे , श्री गुरूजी द्वारा रचित समस्त गीत-संगीत रचनायें श्री शिर्डी साईं के श्री चरणों में अर्पित पुष्प -सुमन हैं , जो विश्व में असंख्य जनमानस को श्री शिर्डी साईं के पथ , उन्हें जानने की ओर प्रेरित करतें हैं .. |
इस समारोह के कुछ तस्बीरें यहाँ दिए गए हैं
श्री शिर्डी साईंबाबा |
|
श्री गुरूजी |
|
श्री शिर्डी साईं पीठ,बारीपदा |
|







श्री शिरडी साईं बाबा – एक फकीर, जो कि अहमदनगर जिले के शिरडी नामक एक छोटे से गांव में अवत्तीर्ण हुए ,शिरडी साईं बाबा के पैतृक
श्री चंद्रभानु सतपथीजी स्वयं को श्री शिरडी साईं का महज एक चाकर मानते हैं - वे शिरडी साईंबाबा के द्वारा सिखाए गये मानवता
१४ अप्रैल २००१ के दिन पूजनीय गुरुजी ने, बारीपदा (उड़ीसा) में , श्री शिरडी साईं पीठ मंदिर का उद्घाटन किया। इससे पहले,