Connect us on YouTube Connect us on FACEBOOK Subscribe RSS      || जय श्री साईं ||
1 2 3 4

बाबा का आश्वासन

यद्यपि बाबा के भौतिक निर्वाण  हुए कई सदियां बीत गई हैं, आज भी बाबा जीवंत हैं एवं उनकी अनुकंपा, ईश्वरीय प्रभाव सर्वत्र, सकल ब्रह्माण्ड में चराचर व्याप्त हैं, जो कि प्रत्येक भक्त, प्रार्थना एवं भक्ति द्वारा अपने  अंर्तमन में महसूस कर सकता है। आज भी अरबों भक्तों की खवाहिश श्री बाबा पूर्ण कर, उनके द्वारा अपने जीवन काल में (शिरडी में रहते हुए) दिए गए वचन ”मैं इस शरीर के निर्वाण के बाद भी क्रियाशील रहूंगा” और ”मेरी समाधि मेरे भक्तों से बात करेगी व भक्तों की आवश्यकताएं पूरी करेंगी” की सत्यता का प्रमाण दे रहे हैं।

  1. शिरडी की  पावन  भूमि  पर  पाँव रखेगा  जब भी कोई तत्क्षण मिट जायेंगे उसके सब कष्ट हो, जो भी कोई ||
  2. जो मेरी समाधि की सीढी़ चढ़ेगा मिटेंगे उसके दुख, दरिद्र और चिंताएं सभी ||
  3. गया छोड़ इस देह को ,दौड़ा आउंगा निज भक्त हेतु बारम्बार ||
  4. मनोकामना सिद्धिदा यह मेरी समाधि ,रखो इस पर विश्वास और दृढ़ बुद्धि ||
  5. नित्य हूं जीवित मैं, यह है अक्षरशः सत्य कर लो प्रतीति , स्वयं के अनुभव से ||
  6. मेरी शरण में आ के गया हो खाली ऐसा मुझे बता दे, कोई भी एक सवाली ||
  7. भजेगा मुझे जब भी जिस भाव में पाएगा मुझे वह, उसी भाव में ||
  8. तुम्हारा सब भार उठाउंगा मैं स्वयं नहीं इसमें संशय, यह वचन सत्य ||
  9. मिलेगी मदद यहां सबको ही जानो ,मिलेगा उसको वही जो  ही मांगे ||
  10. हो जाएगा जो मेरा तन मन वचन से ऋणी हूं मैं उसका सदा सर्वदा ही ||
  11. कहे   ‘‘साईं’’ हुआ वह ही धन्य, हुआ जो अनन्य और अभिन्न मुझसे ||

जो भी बाबा को ध्यान रख , पूजा करता है, उन्हें बाबा की सर्वत्रता, सर्वज्ञता एवं उपस्थिति का शीघ्र अहसास होगा।

Site in Other Languages

English & Other International Languages

Odia Language

info@shirdisaipeeth.org

श्री शिर्डी साईंबाबा

श्री शिर्डी साईंबाबा श्री शिरडी साईं बाबा – एक फकीर, जो कि अहमदनगर जिले के शिरडी नामक एक छोटे से गांव में अवत्तीर्ण हुए ,शिरडी साईं बाबा के पैतृक

अधिक

श्री गुरूजी

श्री गुरूजी श्री चंद्रभानु सतपथीजी स्वयं को श्री शिरडी साईं का महज एक चाकर मानते हैं - वे शिरडी साईंबाबा के द्वारा सिखाए गये मानवता

अधिक

श्री शिर्डी साईं पीठ,बारीपदा

श्री शिर्डी साईं पीठ,बारीपदा १४ अप्रैल २००१ के दिन पूजनीय गुरुजी ने, बारीपदा (उड़ीसा) में , श्री शिरडी साईं पीठ मंदिर का उद्‌घाटन किया। इससे पहले,

अधिक

यह वेबसाइट Webchilly Infoways, India द्वारा निर्मित है                                 सर्वाधिकार श्री शिर्डी साईं पीठ,बारीपदा के पास सुरक्षित हैं